रेटीना 8.0 में चेस विजेता बनी अभिनंदनी जैन.. एम्स भोपाल में आयोजित रेटीना 8.0 वार्षिक कार्यक्रम जिसमें प्रदेश के शासकीय और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के पांच हजार से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। आर के डी एफ मेडिकल कॉलेज में एम बी बी एस में अध्ययन करने की दमोह की अभिनंदनी जैन चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विजेता बनी..
विजेता बनने पर प्रमाण पत्र सहित नगद राशि प्रदान करके सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर आर के डी एफ मेडिकल कॉलेज के डीन और प्रोफसर ने शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके पहले अभिनंदनी जैन केंद्रीय विद्यालय से नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में शामिल रही हैं।
बिल्लू वाधवा बने जनपरिषद दमोह के अध्यक्ष और प्रांतीय उपाध्यक्ष.. दमोह।
अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व
डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने , संस्था के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार
रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर पूर्व स्टूडेंट लीडर एवं जन परिषद के संगठक
श्री जगजीत सिंह एस एल वाधवा ( बिल्लू वाधवा ) को दमोह चैप्टर का अध्यक्ष
एवं जन परिषद का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है । जन परिषद के संयोजक
रामजी श्रीवास्तव एवं बिल्लू वाधवा के अनुसार जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की
सामाजिक संस्था है, जो कि गत 36 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों
में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों
का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर ग्यारह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
आयोजित कर चुकी है । अगली कॉन्फ्रेंस बैंकॉक और मलेशिया में होगी । संस्था
के इस समय पूरे देश में 300 से अधिक एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन
चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि
रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का
मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l
जबेरा सीईओ ने मध्यान्ह भोजन बर्तनों का निरीक्षण किया.. जबेरा।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन एवं जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर,जिला
पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में शासन द्वारा मध्यान भोजन के लिए बर्तन
खरीदने हेतु समूह बार स्कूलों में राशि पहुंचाई गई है जिसका निरीक्षण
समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को जबेरा
जनपद सीईओ डॉक्टर रामेश्वर पटेल शासकीय कन्या माध्यमिक शाला जबेरा पहुंचे।
परिनिर्माण दिवस पर बाबा साहेब को नमन किया.. दमोह। श्री
गुरू रविदास विश्व महापीठ जिला शाखा दमोह द्वारा ग्राम रनेह तह हटा में
सविधान निर्माता बाबा साहेब डां भीमराव अम्वेडकर जी की प्रतिमा पर
ग्रामवासियों ने बाबा साहेव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस
अवसर पर देवेन्द्रा चौधरी, मोतीलाल अहिरवार जनपद सदस्य रनेह, सुरेश
अहिरवार, राजा अहिरवार, शोभारामू अठया, प्रमोद अहिरवार, पूरनलाल अहिरवार,
हरिदास अहिरवार, पंचू, प्रीति, सोनिया अहिरवार सहित अनेको लोगों की
उपस्थिति रही।
विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का आगमन आज.. दमोह। जिला कांग्रेस के
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष बसंत कुशवाहा ने विज्ञप्ति जारी करते
हुए जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों मंडलम सेक्टर मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठो
विभागो के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है दिनांक 7 दिसंबर 2025 को सतना
विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का दमोह आगमन हो रहा है सर्किट हाउस सुबह 10 बजे
से जिले के कांग्रेसजनों से सौजन्य मुलाकात करेंगे।




0 Comments