शिव सूत्र में समाहित संस्कृति ही प्राकृतिक की आधारशिला : श्री भगवान् वेदांताचार्य
दमोह। कृति ,विकृति और आकृति में है इस संसार का स्वरूप क्योंकि त्रिगुणात्मक सृष्टि के क्रमिक विकास में जो सहायक है किसी भी रूप में वह शिव का ही अंग है इस लिए पंच भूतों का आधार लिया जाता है जो जगत के पंच तत्त्व के लिए एक कार्य योजना बनाने में मदद करता है जहां तक सवाल है संसाधनों के निर्माण का तो उस में निहित साधन ही स्वतः स्फूर्त हो कर जागृत हो जाते है।
जब वैदिक वांग्मय के स्त्रोत्र, पाठ अनुष्ठान जप और तप से आवृत्त हो जाए ऐसा कथन श्री भगवान वेदांताचार्य रसिक जी ने शिव महापुराण की कथा में हरिहरात्मक भक्ति का सूत्रधार बताया पुनः संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माहेश्वर सूत्रों में विज्ञान की धारा मूर्त रूप से विद्यमान है क्यूंकि धर्म एक सजग प्रहरी है अन्य चारों पुरुषार्थों की रक्षा करने में वह सक्षम है इसलिए सृष्टि की रक्षा करने में भी शिव का योगदान है जिससे प्रकृति पुष्पित और पल्ववित होती है संसार का प्रत्येक प्राणी इस व्यवस्था के अनुसार यदि अपने आचार विचार और संस्कृति को संग्रहित कर निष्पादित करे तो वह प्रकृति के लिए सहायक सिद्ध होगा जहां दूर दूर तक कोई विकृति नहीं होगी। क्योंकि विकृति ही विनाश का कारण है , और सृजन ही सृष्टि इसलिए पुराण श्रवण की आवश्यकता है । जो ईश्वरीय कृति को मूल रूप में स्थापित करने का प्रयास करते है ।इस भाव में मानवीय गुण और धर्म मूल स्वभाव के आदर्श को सिंचित करता है। जिसकी सुरक्षा मे हम सभी का गौरव विद्यमान है । जो भविष्य की गर्त से विजय की उद्घोष में समाहित है, वैश्विक समन्वय को स्थापित करने में सहायक उन आदर्शों को सिद्ध करने में शिव सदा सहायक है इसलिए वे सदाशिव कहलाते है जिसका अर्थ सदियों से चलते आ रहे मानव को संस्कृति से जोड़ कर प्राकृति की उपासना में समाहित करने से है। ध्यातव्य हो कि योगिराज महंत श्री राम करण दास त्यागी , श्री राम दास त्यागी जी महाराज, विनोद कुमार दुबे पुरषोत्तम जालान कमलेश केशरी , फलाहारी बाबा संत सेवा ट्रस्ट व महामंगल सेवा समिति द्वारा समर्पण की भावना उस वचनवद्धता में है जहां आधारभूत संरचना को बढ़ावा मिले
भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न
दमोह। जिला भाजपा कार्यालय मे किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई जिसमे अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ,जबेरा विधायक प्रतिनिधि श्री सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में किसान मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी गण रहे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एड.हरिश्चंद्र पटेल द्वारा विगत समय में किसान मोर्चा द्वारा जिले में किए गए कार्यों का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया गया।
जिसमे SIR पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई ,साथी आगामी कार्यक्रम 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर किसान मोर्चा ,मंडल स्तर पर उन्नतशील किसानों का करेगा सम्मान एवं भावांतर योजना ,धान खरीदी पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचकर किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे 🙏🏻 इस अवसर पर भाजपा कार्यलय मंत्री देवकी नंदन पटेल ,भाजपा के मंडल अध्यक्ष , सुरेंद्र तोमर जी बलवंत सिंह लोधी जी वअन्य भाजपा किसान मोर्चा के जेस्ट-श्रेष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति रही बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष आठया द्वारा किया गया आभार नगर मंडल अध्यक्ष बिहारी पटेल ने व्यक्त किया ।
टीम उम्मीद का पांचवा स्वच्छता अभियान संपन्न..
दमोह। एक अकेला इंसान चाहे तो क्या नहीं कर सकता. जिद,जोश, जुनून, समर्पण और अथक परिश्रम से हर मुश्किल कार्य में सफलता पाई जा सकती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है दमोह के युवा बॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर और जिले के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने,जिन्होनें अपने मजबूत इरादों के चलते पांचवा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता की मिसाल कायम करते हुए सर्किट हाउस पहाड़ी को लगातार तीसरे सप्ताह के दो-दो घंटे के अभियान के बाद 80 फीसदी कचरा मुक्त कर दिया है. पहले जिस पहाड़ी पर दूर से ही कांच के टुकडों, चिप्स, कुरकुरे के खाली पेकेटो की भरमार नजर आती थी, अब वह सुंदर और स्वच्छ दिखने लगी है.
रविवार सुबह इस तीसरे स्वच्छता अभियान में दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कोचर ने स्वयं पहुंचकर ना सिर्फ टीम के साथ स्वच्छता में सहयोग किया बल्की टीम उम्मीद की तारीफ करते हुए कहा कि अब यह स्वच्छता अभियान टीम उम्मीद ने अपने हाथ में ले लिया है और जिस तरह से ये लोग काम कर रहे हैं वो निश्चित ही मिसाल बनेगा. साथ ही नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र लोधी को पहाड़ी के स्वच्छता के संबंध मे निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि यहां पर जल्दी ही बेरीकेट लगाएं जाएंगे, सीसीटीवी से निगरानी होगी और लगातार चेकिंग होगी ताकि आसमाजिक तत्त्वों में भय व्याप्त हो और इन पर पाबंदी लगे.
टीम उम्मीद के स्वच्छता अभियान से यहां नशीली सामग्री की जानकारी मिली थी, जिस पर हम कड़ी कार्यवाही के साथ काम करने जा रहे हैं. स्वच्छता अभियान में कलेक्टर के आने पर टीम उम्मीद के लोग उत्साहित नजर आए. हरीश पटेल ने कहा हम स्वच्छता के लिए संकल्पित हैं और अगला अभियान पुन: इसी पहाड़ी पर चलाया जाएगा उम्मीद है अगली बार इसे पूरी तरह कचरा मुक्त कर लिया जाएगा. हरीश पटेल के नेतृत्व में चले इस अभियान में टीम उम्मीद के मनोज गुप्ता, राकेश राठौर, धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र सिंह लोधी, दीपक राजपूत, अर्जुन प्रताप सिंह, नैना तिवारी, डाली कटारे, शिवम सोनी,माधव पटेल, युवा अचीवर कृष्णा पटेल, सीएमओ श्री राजेंद्र सिंह लोधी स्वच्छता अधिकारी जितेंद्र पटेल, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक श्री सुशील नामदेव और नगर पालिका कर्मी शामिल रहे.





0 Comments