दमोह जिले में आगामी 10 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन के लिए तहसील ग्राउंड में विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह युवा सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भालचंद जी नातू, घुमंतू जाति कार्य संयोजक, महाकौशल प्रांत उपस्थित रहे। उन्होंने विधिविधान से भूमिपूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की। इस अवसर पर भाल चंद जी नातू ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका संदेश आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भाव से जुड़ा हुआ है।भालचंद जी नातू ने जिले के सभी युवाओं से 10 जनवरी को आयोजित युवा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं को संगठन, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र जी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), कमलेश पटेल (जिला कार्यवाह), महेंद्र पटेल (सह कार्यवाह), भैयन कुमार (जिला प्रचारक) एवं दीपक तिवारी (विभाग प्रचार प्रमुख) सुरेन्द्र करोसिया नगर कार्यवाह, अभिनव यादव सह नगर कार्यवाह, जागेश्वर रजक जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख,अनिल अहिरवाल नगर महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख, सौरभ दुबे नगर सह महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जबलपुर नाका बस्ती में हिंदू सम्मेलन स्थल भूमिपूजन.. दमोह-अल्प प्रवास पर दमोह पहुँचीं शांताअक्का जी, वंदनीय प्रमुख संचालिका (राष्ट्र सेविका समिति) की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत जबलपुर नाका बस्ती स्थित पॉलिटेक्निक परिसर में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन स्थल का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जबलपुर नाका बस्ती के हिंदू सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। स्वागत उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई और सभी ने विधिविधान से भूमिपूजन स्थल तक पहुँचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
शांताअक्का जी ने उद्बोधन में
उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन जैसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना,
सामाजिक समरसता एवं संगठन की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे
आयोजन आने वाली पीढ़ी को अपने संस्कार, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति
दायित्व का बोध कराते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक
वर्ग की सहभागिता से ही राष्ट्र सशक्त बनता है और ऐसे सम्मेलन समाज को एक
सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में
उत्साह, अनुशासन एवं धार्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर दीपक
तिवारी हिमांशु रैकवार नंदू यादव जमना चौबे ,देव सिंह ठाकुर,अजीत सिंह
ठाकुर, लकी रैकवार,संजू रैकवार,पवन तिवारी ,मनीष तिवारी,मेघा
ताम्रकार,सविता उपाध्याय,दुर्गेश मिश्रा,इंदु वैद्य,सहित सभी हिन्दू
सम्मेलन के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग की
सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक जयघोष के साथ किया गया।
राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांतक्का जी का प्रवास.. राष्ट्र
सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका माननीय शांतक्का जी अखिल भारतीय
प्रवास के अंतर्गत 4 से 9 जनवरी 2026 तक महाकौशल प्रांत के प्रवास पर हैं।
इसी क्रम में 6 जनवरी को उनका दमोह जिले में आगमन हुआ। उन्होंने नोहटा स्थित पुरातन चंदेल कालीन शिव मंदिर में
दर्शन किए। मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों द्वारा अहीर नृत्य की
पारंपरिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्थानीय सेविकाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संघ कार्य के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे विशाल हिंदू सम्मेलन का भूमिपूजन कार्यक्रम भी करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
दमोह स्थित उत्सव विलास में राष्ट्र सेविका समिति की सक्रिय एवं
दायित्ववान सेविकाओं की परिचयात्मक बैठक में उपस्थित 40
सेविकाओं से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त करने के बाद माननीय शांतक्का जी ने
कहा कि समिति का कार्य ऐसा होना चाहिए जिससे परिवार और समाज में सकारात्मक
परिवर्तन दिखाई दे। उन्होंने समिति कार्य के विस्तार पर विशेष बल दिया। इसके
बाद स्थानीय विभिन्न संगठनों, प्रबुद्ध वर्ग एवं मातृशक्ति के साथ भी बैठक
आयोजित की गई, जिसमें 15 मातृशक्ति एवं 35 पुरुष वर्ग ने सहभागिता की। इस
अवसर पर माननीय शांतक्का जी ने कहा कि हमारे कार्य जनसामान्य को स्पष्ट रूप
से दिखाई देने वाले हों तथा राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर किए जाएं।
राष्ट्र की शौर्य समृद्धि हेतु 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
दमोह।
राष्ट्र की शौर्य समृद्धि के उद्देश्य से आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री
महायज्ञ के प्रथम दिन भावनाओं को उभारने वाले देव आव्हान के साथ हजारों
आहुतियों के साथ यज्ञ का प्रारंभ हुआ। शांतिकुंज से पधारे टोली नायक श्री
सुरेंद्र नाथ जी ने यज्ञ के दर्शन को बहुत अच्छे से समझाते हुए हमेशा ही,
प्रत्येक काल खंड में यज्ञ की आवश्यकता को प्रतिपादित करते हुए अपनी बात
रखी। सुंदर सजी हुई यज्ञ
शाला में 51 कुंडों पर जोड़े से, अकेले सैकड़ों जोड़े बैठे हुए थे।
यज्ञ के एक स्वरूप ज्ञान यज्ञ की महत्ता सुन सैकड़ों लोगों ने ब्रह्मभोज साहित्य जो आधी कीमत में उपलब्ध है क्रय किया और श्रद्धा पूर्वक सिर पर रखकर यज्ञ शाला की परिक्रमा करते हुए देखे गए।यज्ञ करने वाले सभी भाई बहिनों के लिए भोजन शाला में प्रसाद स्वरूप निशुल्क भोजन भी मिल रहा है। संध्या काल
में पावन प्रज्ञापुराण के माध्यम से परिवारों में संस्कार देने, श्रेष्ठ
नागरिक बनने के बिंदु बताते हुए राष्ट्र को सशक्त, समृद्धि शाली बनाने में
उनकी जिम्मेदारी का बोध बड़े रोचक ढंग से समझाया।
कल
प्रातः संक्षिप्त देव आव्हान के बाद प्रथम पाली में यज्ञ के तुरंत पश्चात
अगली पारी में पुंसवन संस्कार, यज्ञोपपित और दीक्षा संस्कार भी संपन्न
होगे। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक स्पेशलिस्ट डाक्टरों
की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ परीक्षण का आयोजन होगा। 3 बजे से युवाओं के
मार्गदर्शन के लिए विशेष उद्बोधन होगा और 5 बजे से 5,100 दीपकों के
प्रज्ज्वलन के साथ दीपयज्ञ संपन्न होगा।
निशुल्क फिटनेस कैंप में 85 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण..
दमोह।
श्री दिगंबर जैन सिंघईमंदिर की धर्मशाला में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन
महिला परिषद प्रगति शाखा के द्वारा निशुल्क फिटनेस शिविर का आयोजन किया
गया शिविर में बाहर से पधारे डॉक्टर के द्वारा
मरीजों की निशुल्क जांच की गई एवं शरीर को स्वस्थ रखने हेतु उचित
मार्गदर्शन दिया गया भोपाल से आए डॉ रवि शिवहरे द्वारा बताया गया कि
यदि हम अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हमें अपनी लाइफ स्टाइल
खाने-पीने के तरीके पर विशेष ध्यान देना होगा आज के व्यस्त जीवन में कोई भी
व्यक्ति अपने शरीर के प्रति गंभीर नहीं है गलत खानपान की वजह से हमारे
शरीर में विभिन्न रोग बीमारियां लग जाती हैं जैसे मोटापा हृदय रोग चर्बी
बढ़ाना आदि मुख्य समस्याएं हैं..
उन्होंने बताया कि यदि हम अपने जीवन यापन के
तौर तरीकों के प्रति थोड़ी भी गंभीर हो जाए तो इन सबसे छुटकारा पा सकते
हैं सिविल संयोजक श्रीमती संगीता जैन ने बताया कि
मैंने स्वयं हर्बल प्रोडक्ट का उपयोग करके इसका लाभ लिया शिविर में लगभग 85
मरीज ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर कर उचित सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त
किया शिविर में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघाई संजीव शाकाहारी
शैलेंद्र सिंघाई श्रीमती रोहिणी जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किया संचालन जिनेंद्र जैन उस्ताद ने किया एवं आभार श्रीमती कल्पना
नायक ने किया।
सिविल सोसायटी के साथ मनु मिश्रा ने कंबल बांटे
दमोह। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सिविल सोसायटी दमोह के साथ मिलकर कांग्रेस
के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित मनु
मिश्रा ने रेलवे स्टेशन पर असहाय एवं गरीब यात्रियों को कंबल वितरित किए। मनु मिश्रा ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि
भीषण ठंड के कारण रेलवे स्टेशन पर कई जरूरतमंद लोग बिना कंबल के खुले में
सोने को मजबूर हैं। इस मानवीय पीड़ा को देखते हुए सिविल सोसायटी के
सदस्यों की प्रेरणा से यह सेवा कार्य किया गया।
उन्होंने
कहा कि नियमों का पालन करते हुए पहले 10 लोगों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट
खरीदे गए, इसके बाद स्टेशन परिसर में सो रहे पात्र लोगों को कंबल वितरित
किए गए। यदि किसी कारणवश कोई जरूरतमंद छूट गया है तो अगले दिन पुनः कंबल
वितरण किया जाएगा। मिश्रा ने इस पुनीत
कार्य में सहयोग देने के लिए सिविल सोसायटी दमोह के सभी सदस्यों का आभार
व्यक्त किया और कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को ऐसे कार्यों में आगे
आना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। इस
पुण्य कार्य में सिविल सोसाइटी के सदस्य धर्मेंद्र राय, रण विजय राय,
खिल्लू ठाकुर, अजय जाटव, अशोक ठाकुर, मनोज दुबे, शैलेंद्र सिंह, गोपाल
रैकवार, अंकित सोनी, हर्षित तिवारी आदि उपस्थित रहे।







0 Comments