Header Ads Widget

गायत्री एवं शोभा नगर बस्ती में हिंदू सम्मेलन.. बुंदेली दमोह महोत्सव के तीसरे दिन पंजाबी पॉप की धूम.. सेठ मंदिर में मुनि श्री के सानिध्य में सिद्ध चक्र महा मंडल विधान.. विश्वकर्मा महिला मंडल ने मरीजो को खिचङी वितरित की..

गायत्री एवं शोभा नगर बस्ती में हिंदू सम्मेलन

दमोह।शहर की गायत्री बस्ती एवं शोभा नगर बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए। दोनों ही कार्यक्रमों में समाज, संस्कृति, परिवार व्यवस्था, नारी भूमिका एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई।
 सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित गायत्री बस्ती हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती डॉ. सोनल राय (प्रांतीय महिला सहकार्य प्रमुख) ने की। कार्यक्रम की सह संयोजक कंचन जैन एवं अर्चना जैन रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्री केदार शिवहरे उपस्थित रहे। संयोजक श्री नरेंद्र जैन रहे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में श्री महेंद्र पटेल (सह जिला कार्यवाह) ने विचार रखे। संत समाज से पं. श्री रामेश्वर शर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री राकेश अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सोनल राय ने कहा कि प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को हिंदू धर्म, हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति का बोध कराए। कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि “हिंदू एक रहेगा तो सुरक्षित रहेगा” तथा समाज को जातियों में विभाजित करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। संत समाज से पं. रामेश्वर शर्मा ने धार्मिक पहचान और संस्कारों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिंदू समाज को अपने धार्मिक प्रतीकों और परंपराओं को अपनाना चाहिए। मुख्य वक्ता श्री महेंद्र पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है, जिस पर अनेक आक्रमण हुए, लेकिन इसके बावजूद यह आज भी जीवंत है। समाज को जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर हिंदुत्व की भावना के साथ संगठित होकर आगे बढ़ना होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।
इसी क्रम में शोभा नगर बस्ती में भी हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि रेलवे में कार्यरत एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय श्री दिलीप वर्मा रहे। संत समाज की ओर से कथा वाचक श्री रितेश कृष्ण शास्त्री  उपस्थित रहे।मातृ शक्ति अंतर्गत श्रीमती भारती ताम्रकार (राष्ट्र सेविका समिति, जिला व्यवस्था प्रमुख) एवं श्रीमती अर्चना नामदेव (हिंदी लेखिका संघ की सदस्य) ने अपने विचार रखे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री रामलाल पटेल (महाकौशल प्रांत सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यवाह श्री कमलेश पटेल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती भारती ताम्रकार ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों का आकार छोटा होने से रिश्तों में दूरी बढ़ रही है जिससे संयुक्त परिवार की परंपरा प्रभावित हो रही है। श्रीमती अर्चना नामदेव ने कहा कि भारतीय नारी अबला नहीं, सबला है और समाज निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 
बुंदेली महोत्सव के तीसरे दिन पंजाबी पॉप की धूम 
दमोह। शहर के तहसील ग्राउंड में बुंदेली गौरव न्यास के तत्वावधान में आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी पॉप सिंगर मननवीर सिंह ने अपनी चर्चित प्रस्तुति ‘वजदे सेल्यूट’ सहित अन्य गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करीब एक घंटे की दमदार परफॉर्मेंस में पंजाबी संगीत की धुनों पर पूरा पंडाल थिरकता नजर आय
इसके पश्चात भारतीय परिधान प्रस्तुति शो का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 महिलाओं ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भारतीय संस्कृति और विविधता का मनमोहक प्रदर्शन किया। वहीं स्वर श्री प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पूर्व संध्या काल में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और शैक्षणिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
दोपहर के समय खेलो एमपी यूथ गेम 2026 के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बुंदेली न्यास समिति, बुंदेली मेला के संयुक्त तत्वावधान में तहसील ग्राउंड में शतरंज, कराते, कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार इसी क्रम में आज योग, तीरंदाजी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बुंदेली दमोह महोत्सव में संस्कृति, संगीत, शिक्षा और खेल का यह समागम शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मुनि श्री के सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान..
दमोह। सेठ मंदिर में मुनि श्री सौम्य सागर जी के मंगल सानिध्य में एक दिवसी सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न हुआ विधान के सोधर्म इंद्र  बनने का सौभाग्य आकाश अक्षत सेठ को प्राप्त हुआ उनके सुपुत्र प्रज्ञान सेठ के 8 वर्ष पूर्ण होने पर टेंपल डे के दिन इस विधान का आयोजन किया गया इसमें महायज्ञ नायक बनने का सौभाग्य वीरेश सेठ कमलेश कामना सेठ को प्राप्त हुआ..
जबकि श्रीपाल मैंना सुंदरी बनने का सौभाग्य अमित मोनिका सेठ को प्राप्त हुआ कुबेर बनने का सौभाग्य अनिल कविता सेठ ईशान इंद्र राजेंद्र साधना सराफ सुरेंद्र सरिता परितोष एवं श्वेता जैन को महेंद्र एवं सनथ इंद्र बनने का सनथ इंद्र बनने का सौभाग्य मुकेश सविता पाटो वालों को प्राप्त हुआ विधान एवं हवन में मुख्य रूप से कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई देवेंद्र सेठ विक्रम सेठ अनुराग बैसाखिया विनय विनम्र सुनील वेजीटेरियन इंद्र कुमार जैन संजय जैन एलोरा भी सम्मिलित रहे..
 इसके पूर्व विधान के प्रारंभ में श्री जी का अभिषेक करने का सौभाग्य प्रथम बार प्रज्ञान सेठ को प्राप्त हुआ इसके पूर्व मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान जीवन में सभी सिद्धि  को देने वाला है सिद्धों की आराधना मनुष्य को मोक्ष द्वार की ओर ले जाती है सिद्धों की आराधना करते रहना चाहिए।
विश्वकर्मा महिला मंडल ने खिचङी वितरित की..
दमोह।मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्री विश्वकर्मा महिला मंडल की तरफ से जिला अस्पताल मे भर्ती मरीजो व उनके परिजनो के लिए खिचङी वितरण का कार्य किया गया। इस पुनीत कार्य में रूपा शर्मा, संगीता, रीना ,भारती, दीपा, कविता, अंजना, शशि, सीमा, नीता, ,रेखा, आरती, स्वाति, पूजा, कृष्णा, साधना विश्वकर्मा उपस्थित रही। 
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से नगर महिला प्रमुख श्रीमती एकता विश्वकर्मा एवं जिला प्रशिक्षक श्री ब्रजेश सेन भाई साहब ने सभी महिलाओं को और उपस्थित सभी नागरिकों को जिला अस्पताल परिसर में स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्प दिलाया।

Post a Comment

0 Comments