Header Ads Widget

एनएसयूआई का जबेरा कॉलेज में नियमित सहायक प्राध्यापकों हेतु ज्ञापन.. महाराजा अग्रसेन की 57 वीं महा आरती का आयोजन.. संस्कार भवन में भव्य संगीतमय सुंदरकांड आयोजन..

नियमित सहायक प्राध्यापकों हेतु ज्ञापन
दमोह। जिले के शासकीय महाविद्यालय जबेरा में नियमित सहायक प्राध्यापकों की पदस्थापना एवं डिप्लॉय समाप्त किए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया। 
ज्ञापन में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ने की बात कही गई। उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय जबेरा वर्तमान में 14 अतिथि विद्वानों के भरोसे चल रहा है, जबकि नियमित रूप से केवल एक सहायक प्राध्यापक पदस्थ हैं। वहीं दो सहायक प्राध्यापक लंबे समय से डिप्लॉय पर होने के कारण विद्यार्थियों को नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है।

शुभम तिवारी ने बताया कि नियमित सहायक प्राध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा संबंधी गतिविधियां, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। अतिथि विद्वानों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण महाविद्यालय का समग्र शैक्षणिक वातावरण भी कमजोर पड़ता जा रहा है और गुणवत्ता में गिरावट महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि जबेरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी महाविद्यालय पर निर्भर हैं। ऐसे में नियमित सहायक प्राध्यापकों की पर्याप्त पदस्थापना और डिप्लॉय समाप्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। तहसील और ग्रामीण अंचलों में पदस्थ नियमित सहायक प्राध्यापक, कुछ समय बाद ट्रांसफर अथवा अन्य कारणों से चले जाते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की उच्च शिक्षा व्यवस्था और विकास प्रभावित होता है। एनएसयूआई ने महाविद्यालय में शीघ्र नियमित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति किए जाने की मांग की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष शुभम तिवारी,ऋषभ सेन , गौरव अवस्थी, साहिल अटवाल, शिवम सोनी, नारायण पटेल, अनिकेत दुबे शामिल रहे।

महिला महासभा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने की 57 वीं महा आरती.दमोह। अग्रवाल समाज के द्वारा प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में महाराजा अग्रसेन की महा आरती का आयोजन किया जाता है जिसके क्रम में 57 वीं महा आरती का आयोजन किया गया  पंडित गोपाल जी के नेतृत्व में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का पूजन अर्चन किया गया जिसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया..

प्रसाद वितरण किया गया वहीं महासभा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल द्वारा दमोह की रमा अशोक अग्रवाल को मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की इस बार आरती की जजमानी भी उन्हीं के द्वारा की गई आरती में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल केदार अग्रवाल प्रभु नारायण अग्रवाल एडवोकेट विनोद अग्रवाल विजय अग्रवाल अनिमेष अग्रवाल टिल्लू विनोद स्नेह अंजलि प्रमिला सारिका दीप्ति बबीता नीतू अनीता प्रीति रानी शिल्पी परी सहित महिला पुरुष व बच्चों की उपस्थिति रही।

भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन.. दमोह। शहर के असाटी वार्ड नंबर 1 संस्कार भवन में असाटी महिला समिति दमोह द्वारा आयोजित मासिक सुंदरकांड पाठ में पुरुषोत्तम माह के पावन पर्व पर श्रीमती अंजलि भावेश असाटी (भुवानी प्रसाद असाटी) ने भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमें राम दरबार की पूजा करके सुंदरकांड पाठ का गान किया गया, एवं समस्त पदाधिकारी गण संरक्षक मंडल मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ असाटी समाज की अधिक संख्या में बहनों की भरपूर उपस्थित रही। साथ ही सभी बहनों ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ भव्यता प्रदान की, इसके बाद सामूहिक आरती के साथ सभी ने पुरुषोत्तम माह की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सुंदर-सुंदर भजनों का गायन किया और प्रसाद वितरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments