समान नागरिक संहिता पर जन.परामर्श बैठक
दमोह। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यूसीसी के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं कानूनविद् श्री अनूप नायर की अध्यक्षता में जन.परामर्श बैठक का आयोजन पीण्म श्री कॉलेज के सभागार में किया गया। बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों शिक्षाविदों एवं विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर समिति सदस्य श्री अनूप नायर ने कहा कि वर्तमान में भारत में विवाह विवाह विच्छेद भरण.पोषण उत्तराधिकार एवं दत्तक ग्रहण जैसे विषयों पर अलग.अलग धार्मिक समुदायों के लिए अलग कानून लागू हैं। उन्होंने कहा संविधान निर्माण के समय कंस्टीट्यूएंट असेंबली में समान नागरिक संहिता का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा था। डॉ भीमराव आंबेडकर एवं केएम मुंशी इसके पक्ष में थे जबकि कुछ सदस्य इसके पक्ष में नही थे। इसी कारण इसे तत्काल लागू न करते हुए संविधान के अनुच्छेद 44 में शामिल किया गया।

सदस्य श्री नायर ने कहा कि वर्तमान धार्मिक आधारित कानूनों में सबसे अधिक प्रभावित महिलाएं और बच्चे होते हैं। उन्होंने कहा समय.समय पर कई कानूनी सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रयास करने की सलाह दी है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने जन.परामर्श प्रक्रिया शुरू की है ताकि नागरिकों से सुझाव लेकर विवाह विवाह विच्छेद भरण.पोषण उत्तराधिकार दत्तक ग्रहण एवं लिव.इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर समान अधिकार आधारित कानून बनाने की संभावना पर विचार किया जा सके।नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने सुझाव खुलकर रखें। उन्होंने कहा कि इच्छुक नागरिक मौखिकए लिखित अथवा वेबसाइट के माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकते हैं। प्राप्त सुझावों पर समिति विचार.विमर्श कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विषय पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में वक्ताओं ने समान नागरिक संहिता के सामाजिक विधिक एवं संवैधानिक पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित नागरिकों ने विवाह तलाक उत्तराधिकार पारिवारिक कानूनों से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर भाव सिंह मासाब बार काउंसिल के सदस्य बाल संरक्षण समिति के सदस्य मातृशक्ति कलेक्टर प्रताप नारायण यादव विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी कर्मचारी अधिवक्तागण जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विभागीय समीक्षा बैठक सम्मिलित हुए मंत्री लोधी.. दमोह।
जबेरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तेंदूखेड़ा नगर परिषद में
विभिन्न विभागों की प्रगति एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन
को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंत्री
धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं,
नागरिक सुविधाओं तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति
पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान संबंधित
विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति
रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क
निर्माण, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, राजस्व प्रकरणों के
निराकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
गई। अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आमजन की
समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। समीक्षा
बैठक में यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ
पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। नागरिकों
को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने
के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक
में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण करें
तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित
करें। साथ ही विकास कार्यों की सतत निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए
क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा
की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं
नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में
संचालित विकास कार्यों की गति बढ़ाना, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी
क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध
कराना रहा।
कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज एवं विद्यालय का निरीक्षण किया.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि दोनों भवनों का कार्य शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय.सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र समय पर प्रारंभ हो सके।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार भवन निर्माण के बाद विभागों को हैंडओवर तो कर दिया जाता है लेकिन गुणवत्ता में कमी होने पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों को बाद में रखरखाव और मरम्मत के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर श्री यादव ने निरीक्षण के दौरान जहां.जहां कमियां पाई वहां संबंधित एजेंसियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जून माह के अंत तक दोनों भवन संबंधित विभागों को हैंडओवर करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले भवन विभाग को मिल जाए ताकि कक्षाएं समय पर प्रारंभ हो सकें और छात्र.छात्राओं को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि एजेंसी द्वारा आश्वस्त किया गया है कि एक ब्लॉक के लगभग 27 कक्षाओं को शीघ्र विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा तथा शेष भवन जुलाई माह तक पूर्ण कर सौंप दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति लंबित कार्यों गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि समीक्षा बैठकों में एजेंसी द्वारा जून माह में मेडिकल कॉलेज पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। इसी के मद्देनज़र यह देखा गया कि कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो पाएगा या नहीं तथा निर्माण कार्य शासन के मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का सत्र समय पर प्रारंभ होना आवश्यक है ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का चतुर्थ दिवस सम्पन्न.. दमोह। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के अनुसार प्रदेश के 11 जिलो मे युवा आपदा मित्र के प्रशिक्षण का संचालन किया जाना हैए जिसके तारतम्य मे जिला दमोह मे 700 युवा आपदा मित्रो को प्रशिक्षित किया जाना है। इसी योजना के प्रथम चरण मे जिले मे 07 जून तक 150 एनवाईके के युवाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिसका आयोजन जिला दमोह के पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह मे किया जा रहा है आज 04 जून को चर्तथ दिवस के अवसर पर युवा आपदा मित्रो को सुबह फालिन पीटी योगा कराया गया समुदाय आधारित प्रथमोपचार शारीरिक संरचना रोगी का मूल्यांकन प्रथमोपचारक का परिचय गुणकार्य बीएलएस सीपीआर चोट फेक्चर को स्थिर करना पट्टी खपच्ची करना सीपीआर का अभ्यास आदि से संबंधित जानकारियों प्रदाय की गई व प्रेक्टिकल के द्वारा अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम मे जिला सैनानी रजनी खटीक के साथ प्लाटून कमाण्डर प्राची दुबे प्लाटून कमाण्डर जोगेश विश्वकर्मा एएसआई धर्मेन्द्र कुमार हवलदार शैलेन्द्र रजक सैनिक चैन सिंह सैनिक महेन्द्र तिवारी सैनिक जय पटैल एवं समस्त जिला एसडीईआरएफ टीम की मौजूदगी रही।
0 Comments